ब्लॉग आर्काइव

गुरुवार, 11 अगस्त 2016

राखी सावंत का जवाब नहीं!!!!!!

मीडिया में अगर खलबली मचानी हो तो राखी सावंत का जवाब नहीं. गजब की शख्सियत हैं राखी, उन्हें कोई भूलना भी चाहे तो वो उसे भूलने नहीं देतीं. बड़बोली ही इतनी हैं कि अपने बयान को लेकर हमेशा विवादों में बनी रहती हैं.राखी कहती हैं कि वो हमेशा समाज के भले के लिए काम करती हैं. चुनाव चिन्ह हरी मिर्ची लेकर उन्होंने 2014 लोकसभा चुनाव भी लड़ा. लेकिन मिर्ची में इतना दम नहीं था जितना मोदी की तस्वीरों में होता है. तो राखी ने अपनी हॉट ड्रेस पर मोदी की तस्वीरें ही चिपका लीं. अब मिर्ची हो या मोदी, राखी को सिर्फ कंट्रोवर्सी से मतलब है.

काले रंग की इस ड्रेस में मोदी जी की छोटी-बड़ी तस्वीरें आगे-पीछे लगी दिखाई दे रही हैं. इस ड्रेस से भी ज्यादा हैरान करने वाली बात ये है कि राखी इन कपड़ों को पहनकर 70वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में हिस्सा लेने गईं थीं. अमेरिका में फेडरेशन ऑफ इंडियन अमेरिकन्स ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया था जिसमें राखी सावंत मुख्य अतिथि थीं.
कपड़ों पर मोदी की तस्वीरों को बहुत ही भद्दे तरीके से दिखाया गया है. सामने की तरफ मोदी जी के हाथ ध्यान खेंच रहे हैं, तो वहीं पिछले हिस्से पर मोदी जी की ये तस्वीर लगाई गई है, जिसका मतलब किसी को समझाने की जरूरत नहीं.ये ड्रेस पहनकर राखी जो चाहती थी वो उन्हें मिल गया. लोग सोशल मीडिया पर राखी राखी चिल्लाने लगे. कोई उन्हें मोदी का सबसे बड़ा फैन बता रहा है तो कोई उन्हें गालियां दे रहा है. लेकिन इस बात से राखी को कोई फर्क नहीं पड़ता कि लोग उनके बारे में क्या कह रहे हैं. उनके लिए यही काफी है कि लोग राखी का नाम ले रहे हैं.मोदी की दीवानगी में राखी सावंत ने देखिए क्‍या किया, क्‍या कहा...
अपने कपड़ों पर मोदी की तस्वीरें लगाकर राखी सावंत सुर्खियां बटोरने में तो कामयाब हो गईं, लेकिन विदेश में अपने देश का मान नहीं रख पाईं.



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें