ब्लॉग आर्काइव

रविवार, 21 अगस्त 2016

गूगल की ख़ोज


जिस गूगल बाबा से आज हम हर सवाल करते हैं, उसे खड़ा करने वालों में सर्गेइ ब्रिन ने अहम भूमिका निभाई है.

 गूगल के को-फाउंडर और एल्‍फाबेट इंक के प्रेसिडेंट सर्गेई ब्रिन की जन्‍म साल 1973 में 21 अगस्‍त को हुआ था. 6 साल की उम्र में वे मॉस्‍को से अमेरिका चले गए थे. उन्‍होंने स्‍टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से अपनी पीएचडी बीच में छोड़कर लैरी पेज के साथ एक किराए के गैराज से गूगल की शुरुआत की.
उनके महत्‍वकांक्षी प्रोजेक्‍ट में सेल्‍फ ड्राइविंग कार, स्‍मार्ट कॉन्‍टेक्‍ट लेंस और गूगल ग्‍लास शुमार है.38 डॉलर अरग की संपत्ति के साथ वो दुनिया के 6 सबसे अमीर टेक शख्‍स हैं.

गुरुवार, 11 अगस्त 2016

‘एम.एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी’ का ट्रेलर लॉच

दिल्ली: लंबे समय से क्रिकेट प्रेमियों को जिस फिल्म के ट्रेलर का इंतजार था आखिरकार खत्म हो गया है. टीम इंडिया के मौजुदा वनडे कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर बनी फिल्म ‘एम.एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी’ का ट्रेलर लॉच कर दिया गया है.



 
फिल्म के ट्रेलर को धोनी ने मुंबई में लॉच किया है. धोनी ने फिल्म के ट्रेलर को सोशल मीडिया नेटवर्किंग साइट ट्वीटर पर पोस्ट कर अपने फैंस को जानकारी दी है. इस मौके पर सुशांत सिंह राजपूत भी वहां मौजूद थे.
आपको बता दे की इस फिल्म के मुख्य किरदार के रूप में फिल्म एक्टर सुशांत सिंह राजपूत नजर आएंगे. काफी लंबे समय से फैंस इस फिल्म के रीलीज का इंतजार कर रहे हैंइस फिल्म को मशहूर फिल्म डाइरेक्टर नीरज पाण्डे ने फिल्म का निर्देशन किया है.

राखी सावंत का जवाब नहीं!!!!!!

मीडिया में अगर खलबली मचानी हो तो राखी सावंत का जवाब नहीं. गजब की शख्सियत हैं राखी, उन्हें कोई भूलना भी चाहे तो वो उसे भूलने नहीं देतीं. बड़बोली ही इतनी हैं कि अपने बयान को लेकर हमेशा विवादों में बनी रहती हैं.राखी कहती हैं कि वो हमेशा समाज के भले के लिए काम करती हैं. चुनाव चिन्ह हरी मिर्ची लेकर उन्होंने 2014 लोकसभा चुनाव भी लड़ा. लेकिन मिर्ची में इतना दम नहीं था जितना मोदी की तस्वीरों में होता है. तो राखी ने अपनी हॉट ड्रेस पर मोदी की तस्वीरें ही चिपका लीं. अब मिर्ची हो या मोदी, राखी को सिर्फ कंट्रोवर्सी से मतलब है.

काले रंग की इस ड्रेस में मोदी जी की छोटी-बड़ी तस्वीरें आगे-पीछे लगी दिखाई दे रही हैं. इस ड्रेस से भी ज्यादा हैरान करने वाली बात ये है कि राखी इन कपड़ों को पहनकर 70वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में हिस्सा लेने गईं थीं. अमेरिका में फेडरेशन ऑफ इंडियन अमेरिकन्स ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया था जिसमें राखी सावंत मुख्य अतिथि थीं.
कपड़ों पर मोदी की तस्वीरों को बहुत ही भद्दे तरीके से दिखाया गया है. सामने की तरफ मोदी जी के हाथ ध्यान खेंच रहे हैं, तो वहीं पिछले हिस्से पर मोदी जी की ये तस्वीर लगाई गई है, जिसका मतलब किसी को समझाने की जरूरत नहीं.ये ड्रेस पहनकर राखी जो चाहती थी वो उन्हें मिल गया. लोग सोशल मीडिया पर राखी राखी चिल्लाने लगे. कोई उन्हें मोदी का सबसे बड़ा फैन बता रहा है तो कोई उन्हें गालियां दे रहा है. लेकिन इस बात से राखी को कोई फर्क नहीं पड़ता कि लोग उनके बारे में क्या कह रहे हैं. उनके लिए यही काफी है कि लोग राखी का नाम ले रहे हैं.मोदी की दीवानगी में राखी सावंत ने देखिए क्‍या किया, क्‍या कहा...
अपने कपड़ों पर मोदी की तस्वीरें लगाकर राखी सावंत सुर्खियां बटोरने में तो कामयाब हो गईं, लेकिन विदेश में अपने देश का मान नहीं रख पाईं.