ब्लॉग आर्काइव

बुधवार, 29 दिसंबर 2021

#LUCKNOW #TENDUA #ATTACK राजधानी लखनऊ में तेंदुआ लोग दहशत में


 लखनऊ: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh News) की राजधानी लखनऊ(Lucknow) में घरों की छतों पर तेंदुआ (leopard) के दिखने से इलाके में दहशत का माहौल है. लखनऊ में लोगों के घरों के छतों तक आकर आतंक फैलाने वाला तेंदुआ दो दिन से लापता है. वह किसी को नज़र नहीं आया है. अब तेंदुआ अपने इलाक़े में लौट ?गया या फिर वो कहीं घात लगाकर शिकार की तलाश कर रहा है, यह नहीं पता. तेंदुआ लखनऊ के अलग-अलग इलाक़ों में घूमता दिखा है, इसलिए लोगों में ये डर भी है कि कहीं एक से ज़्यादा तेंदुए तो लखनऊ में घुस नहीं गए?