ब्लॉग आर्काइव

बुधवार, 12 अक्टूबर 2016

प्रदेश में उभरता युवा चेहरा :अफजल सिद्दीकी

यूपी विधानसभा चुनाव: मुस्लिम वोटों के लिए BSP ने ढूंढ़ा एक नया युवा चेहरालखनऊ. बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने यूपी चुनाव को लेकर एक नया दांव खेला है। बीते रविवार को अपनी रैली में बसपा सुप्रीमो मायावती ने मुस्लिम वोटों का जिक्र करते हुए सपा पर निशाना साधा था। वहीं, इसके बाद पश्चिमी यूपी में युवा मुस्लिम वोटों को बटोरने की जिम्मेदारी बसपा के मुस्लिम नेता नसीमुदृदीन  सिद्दीकीको दे दी है। इसके साथ ही यूपी में मुस्लिम वोटों के गढ़ पश्चिमी यूपी में युवा मुस्लिमों के बीच बसपा का संदेश पहुंचाने के लिए नसीमुद्दीन के बेटे अफजल  सिद्दीकी (27) को भी चुना गया है। अफजल मेरठ, सहारनपुर, बरेली, मुरादाबाद, अलीगढ़ और आगरा के डिवीजन का इंचार्ज भी बनाया गया है।